आज रायगढ़ आगमन पर नगरीय प्रशासन एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं खेलकूद, युवा कल्याण विभाग मंत्री माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रियदर्शी अवधूत भगवान राम ऑडिटोरियम, पंजरीप्लांट रायगढ़ में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्रप्रताप सिंह जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान जी के साथ थे। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
सेवा स्मरण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय डिग्री कॉलेज के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। दर्शकों द्वारा इन्होंने बहुत ही तालियां बटोरी। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट की। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और सेवा स्मरण की पूरी टीम ने भरपूर योगदान दिया
Bjp Chhattisgarh BJP Raigarh Bjp Raigarh बीजेपी सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ बीजेपी रायगढ़ जिला
