Raigarh: सड़क पर उतरा हाथियों का कारवां, रायगढ़- जशपुर मार्ग में थम गई रफ्तार, जंगल में जाते ही शुरू हुआ आवागमन

रायगढ़। रायगढ़-जशपुर मार्ग पर गुरुवार की दोपहर अचानक उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब सामारुमा गांव के पास जंगली हाथियों का एक बड़ा दल सड़क पार करता नजर आया। करीब 3 बजे हाथियों के सड़क पर पहुंचते ही दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही थम गई। वाहन चालक सुरक्षित दूरी पर रुककर हाथियों के जंगल की ओर जाने का इंतजार करते रहे।

हाथियों का दल धीरे-धीरे सड़क पार कर जंगल की तरफ बढ़ता रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों की इस गतिविधि को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। हाथियों का वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

करीब कुछ देर तक सड़क पर हाथियों की मौजूदगी के कारण यातायात प्रभावित रहा। जैसे ही हाथियों का पूरा दल जंगल के भीतर चला गया, वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू हो सका।

वन क्षेत्र से गुजरने वाले रायगढ़-जशपुर मार्ग पर हाथियों की आवाजाही को देखते हुए राहगीरों और वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की जाती है। हाथियों को देखकर उनके करीब जाने या उनका रास्ता रोकने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।

  • Top Search

    Popular Post

    20260917_194044
    grp-raigarh_1775396410
    IMG-20260916-WA0348
    20260916_190132

    Most Read