रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाद ट्रेन के बाथरूम से ₹1.32 लाख का iPhone चोरी, GRP ने दर्ज किया मामला


रायगढ़। हावड़ा से गोंदिया जा रही आजाद हिंद एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री का करीब 1.32 लाख रुपए कीमत का iPhone 16 Pro Max चोरी होने का मामला सामने आया है। यात्री ने फोन ट्रेन के बाथरूम में रखा था और कुछ देर बाद लौटने पर मोबाइल गायब मिला। मामले में जीआरपी रायगढ़ ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी निवासी विशाल सागर राय (31) 11 दिसंबर 2025 को ट्रेन नंबर 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस के ए-2 कोच की बर्थ नंबर 10 पर हावड़ा से गोंदिया की यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान उन्होंने अपना iPhone 16 Pro Max ट्रेन के बाथरूम में रख दिया। कुछ देर बाद मोबाइल बाथरूम में रखे होने की याद आने पर वे उसे लेने पहुंचे, लेकिन वहां मोबाइल नहीं मिला।
फरियादी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी गए फोन की कीमत करीब 1,32,800 रुपए बताई गई है। मोबाइल में जियो कंपनी का सिम लगा था और उसका IMEI नंबर भी शिकायत में दर्ज कराया गया है।
यात्री ने मामले की शिकायत जीआरपी थाना गोंदिया, महाराष्ट्र में की थी। चूंकि घटना का क्षेत्र रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाद जीआरपी थाना रायगढ़ के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए गोंदिया जीआरपी ने जीरो नंबर अपराध दर्ज कर मूल दस्तावेज आगे की कार्रवाई के लिए रायगढ़ भेजे।
सदर कार्यालय रेल रायपुर के आदेश के बाद गोंदिया जीआरपी से प्राप्त अपराध डायरी के आधार पर जीआरपी थाना रायगढ़ में धारा 305(सी) बीएनएस के तहत असल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अब चोरी हुए मोबाइल और अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • Top Search

    Popular Post

    grp-raigarh_1775396410
    IMG-20260916-WA0348
    20260916_190132
    01

    Most Read