रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल के आमगांव परिसर अंतर्गत क्रोधा रोड में हाथियों की मौजूदगी सामने आई है। डबल मोड़ी के आगे सड़क किनारे तीन हाथियों का दल विचरण करता देखा गया है। हाथियों के सड़क के करीब होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हाथियों की मौजूदगी की सूचना के बाद वन अमला भी क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। वहीं क्रोधा गांव के ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें और हाथियों के नजदीक जाने या उन्हें छेड़ने का प्रयास न करें।
वन क्षेत्र से लगे मार्गों पर हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वाहन चालकों से भी धीमी गति से वाहन चलाने और सामने हाथी दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
