रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जारी किया आदेश

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। इस आदेश के तहत अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ 27 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 6 प्रधान आरक्षक और 17 आरक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जारी आदेश में अलग-अलग थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को जिले के अन्य थाना एवं पुलिस इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि स्थानांतरण से थानों में पुलिस बल का बेहतर संतुलन बनाने और कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

  • Top Search

    Most Read