सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा सुपा मंडल की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी, सुपा मंडल के तत्वावधान में आज ग्राम रैबार में दिलमणि सिदार के निवास स्थान पर “सेवा संकल्प अभियान” के निमित्त एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं मुख्य वक्ता अनुपम पाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की भावना के अनुरूप आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, उनकी तैयारी तथा सफल क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी श्री लोचन पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल, मंडल महामंत्री श्री गौतम गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजकुमार छतर. जिला सांस्कृतिक संयोजक मुकेश चतुर्वेदी.मंडल उपाध्यक्ष श्री यशवंत प्रधान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला का मूल संदेश यही रहा कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सेवा की भावना के माध्यम से जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत किया जाए।

सेवा, समर्पण और संगठन—इन्हीं मूल्यों के साथ भाजपा सुपा मंडल आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिसमे डोलनारयण गुप्ता. हरिशंकर भोय. मकरधज़ गुप्ता. कुंजराम प्रधान. तेजू सिदार.रामवती चौहान. भुवनेश्वरी पटेल. दिनमणी सिदार. अमृत लाल सिदार.ओमप्रकाश गुप्ता. रवि सा व. हितेश सा व . रोशन होता. चेनसिंह बरेठ. मकरधवज़ गुप्ता. जायराय गुप्ता. संजय उराव. युधिष्ठर पटेल. ललित सिदार. तेजराम साव. सुनिल साव. साहेबराम बरेठ. डिलेश्वर पटेल. भरतलाल पटेल. नूतन पटेल. कामेश चौहान. उतरा चौहान. नर्मदा. संतोषी. तेजराम सिदार. दिनेरा यादव. देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Top Search