रायगढ़ :- देशभक्ति के रंग में सराबोर होने का समय आ गया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मंत्री श्री चौधरी ने कहा, तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह करोड़ों शहीदों के बलिदान और 140 करोड़ देशवासियों के सपनों की पहचान है। तिरंगा यात्रा और तिरंगा रैली में शामिल होंने की अपील करते हुए उन्होंने कहा अपने शहर, गांव और मोहल्ले में तिरंगा लेकर चलें और देशभक्ति का संदेश दें। अपने घर, स्कूल, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ खड़े होकर मां भारती का वंदन करें। हर घर पर तिरंगा फहराएं और सेल्फी अपलोड करें। 15 अगस्त को अपने घर पर गर्व से तिरंगा लगाएं और अपनी सेल्फी harghartiranga.com वेबसाइट पर अपलोड करें।
श्री चौधरी ने कहा, 15 अगस्त को हर छत पर तिरंगा लहराए और हर जुबां पर 'वन्दे मातरम्' गूंजे। ये सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं।
